पटना , अक्टूबर 27 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देश के दसवें राष्ट्रपति रहे भारत रत्न डॉ. के. आर. नारायणन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि डॉ. नारायणन का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

श्री चौधरी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में डॉ. के. आर. नारायणन को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. नारायणन का जीवन और उनके आदर्श देशवासियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहने तथा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित