हैदराबाद , सितंबर 18 -- भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार पर लोकतांत्रिक असहमति को दबाने का आरोप लगाया।
श्री रामा राव ने पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक मन्ने कृषांक की गिरफ्तारी को लेकर एक्स पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या क्या कांग्रेस सरकार की आलोचना करना अपराध है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना पुलिस श्री कृषांक के घर में दाखिल हुई और सरकार की आलोचना करने वाली एक पोस्ट के मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी सरकार लोकतांत्रिक असहमति को दबा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में गिरफ्तारी से संबंधित अदालत के निर्देशों का भी उल्लेख किया और श्री गांधी से जवाब मांगा।
हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को श्री रामा राव के कर्मचारियों पर कथित हमले से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में श्री कृषांक को हिरासत में लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित