नयी दिल्ली , अक्टूबर 09 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और असम की एक लोकसभा सीट पर हुए चुनाव के नतीजों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोकतंत्र में शोर कुछ समय तक गूंजता है, लेकिन जनता के फैसले की गूंज दूर तक जाती है।

श्री चौहान ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर उप चुनाव के नतीजों पर खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, " चार उपचुनावों में भाजपा की शानदार जीत! लोकतंत्र में शोर कुछ समय तक गूंजता है, लेकिन जनता के फैसले की गूंज दूर तक जाती है। काश! यह आवाज उन लोगों तक भी पहुंच पाती, जो अराजकता फैलाते हैं। जो न तो देश को समझ सके और न ही जनता की नब्ज पहचान सके। जनता का फैसला ही सबसे बड़ा जवाब है।"गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में रेजीनगर और नंदीग्राम, तमिलनाडु में मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी में थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर तथा असम में नगांव संसदीय सीट पर उपचुनाव हुआ था। इनमें से भाजपा ने बंगाल की दोनों विधानसभा सीटों और असम की नगांव संसदीय सीट पर जीत हासिल की है। वहीं तमिलनाडु में मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित