भोपाल , जून 25 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आपातकाल की विभीषिका के विरुद्ध संघर्ष करने वाले लोकतंत्र प्रहरियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज जारी संदेश में कहा कि 25 जून 1975 देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला दिन था। उन्होंने कहा कि इसी दिन तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा देश में आपातकाल लागू किया गया था।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रहरियों ने कठिन परिस्थितियों में भी लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित