पटना , नवंबर 01 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की जड़ें बिहार की धरती से जुड़ी हैं और इसे मजबूत बनाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और सरकार को जनता की अपेक्षाओं एवं हितों के अनुरूप काम करना चाहिए।

श्री चौधरी ने आज पटना के गोलारोड (रंजन पथ) स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में आयोजित दो दिवसीय पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0 का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति से जुड़े लोगों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित