लॉस एंजेलिस (अमेरिका) , जुलाई 02 -- भारतीय अभिनेता शाहरूख खान के सह स्वामित्व वाले नाइट राइडर्स ग्रुप ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस (पोमोना के फेयरप्लेक्स) में अपना आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया है। नाइट राइडर्स का यह क्रिकेट मैदान अब आधिकारिक तौर पर अपना पहला मेजर लीग क्रिकेट मैच मेजबानी कर चुका है।
लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (एलएकेआर) और वॉशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए इस मुकाबले के साथ यह सिर्फ एक नए स्टेडियम की शुरुआत नहीं थी। यह अमेरिका में क्रिकेट के लिए एक स्थायी और विश्वस्तरीय घरेलू मैदान बनने की शुरुआत है।
अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किए गए नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, एलएस को खिलाड़ियों और फैंस, दोनों को बेहतरीन क्रिकेटिंग अनुभव देने के लिए बनाया गया है। इस मैदान में मेन स्क्वायर पर आठ विकेट हैं, आईसीसी मानकों के मुताबिक प्लेइंग डाइमेंशन्स हैं और 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर्स लगाए गए हैं। वहीं, इस वर्ल्ड-क्लास क्रिकेट ग्राउंड को तैयार करने के लिए निर्माण के दौरान 32,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मिट्टी हटाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित