हनुमानगढ़ , अप्रैल 23 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात बदमाश सरगना लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े दो शातिर बदमाशों को अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर श्रीगंगानगर की जेल से गिरफ्तार किया है।
हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने गुरुवार को बताया कि आकाश निगम निवासी पूरनपुरा और शिवसिंह उर्फ शिवा गुर्जर निवासी लाडवापुरा थाना पिनाहट जिला आगरा, उत्तर प्रदेश को 28 मार्च को शहनवाज उर्फ सद्दाम को एक अन्य हिस्ट्रीशीटर अमर सिंह की हत्या करने और हत्या नहीं करने की सूरत में50 लाख रुपए देने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शहनवाज उर्फ सद्दाम नोहर थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है। उसे करीब तीन महीने पहले धमकी दी गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित