बेरूत , अप्रैल 13 -- इज़रायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के अहम शहर बिंत जुबैल पर कब्जे के लिए जमीनी हमला शुरू कर दिया है, जो हिज़्बुल्ला का मजबूत गढ़ माना जाता है।
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका में इज़रायल और लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच अहम वार्ता प्रस्तावित है। लेबनान के विदेश मंत्री ने कहा है कि वे इस बैठक में युद्धविराम का मुद्दा उठाएंगे।
इज़रायल ने स्पष्ट किया है कि वह हिज़्बुल्ला के साथ सीधे युद्धविराम पर चर्चा नहीं करेगा। हिज़्बुल्ला से जुड़े नेता हसन फदलल्लाह ने प्रत्यक्ष वार्ता को संविधान और राष्ट्रीय समझौते के खिलाफ बताया। रिपोर्ट के अनुसार, इज़रायली बलों ने बिंत जुबैल को चारों ओर से घेर लिया है और अंदर मौजूद लड़ाके "आखिरी दम तक" लड़ने की तैयारी में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित