बेरूत , फरवरी 15 -- लेबनान के पूर्वी क्षेत्र में सीरिया से लगी सीमा पर एक गाड़ी को निशाना बनाकर किये गये इज़रायली ड्रोन हमले में चार लोग मारे गये। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

एजेंसी ने बताया कि रविवार रात हुए हमले की जगह के पास के गांवों में ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ सुनी गयी। एजेंसी ने बताया कि नागरिक सुरक्षा टीमों ने गाड़ी के अंदर लगी आग बुझाई और चार लाशें निकालीं। अभी तक इज़रायली सेना ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित