, May 27 -- बेरुत, 27 मई (स्पुतनिक/वार्ता) इजरायल द्वारा लेबनान पर हाल के घंटों में किए गए सिलसिलेवार हमलों में 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "इजरायली दुश्मन ने हाल के घंटों में हमलों के दौरान सिलसिलेवार नरसंहार किए हैं, जिनमें 31 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए।"बयान में आगे कहा गया है कि मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित