बेरूत , मई 14 -- लेबनान के सरीफा कस्बे में स्थित एज़्ज़ेद्दीन आवासीय परियोजना पर गुरुवार तड़के हुए इजरायली हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गयी।
नेशनल न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल-रिसाला स्काउट्स की नागरिक सुरक्षा टीम ने पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी आवासीय इमारत के मलबे से दोनों मृतकों के शव बाहर निकाले। इस बीच, एनएनए ने बताया कि हिज़्बुल्ला के ड्रोन हमले में गुरुवार को कई इजरायली नागरिक घायल हो गए। यह हमला ऐसे समय हुआ जब वाशिंगटन में अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच वार्ता शुरू होने वाली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित