, Sept. 19 -- लेखपाल संघ ने चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करने की भी मांग उठाई। संघ के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति की कार्यवाही 29 अप्रैल 2026 को पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक पदोन्नति सूची जारी नहीं हुई है। इसी तरह चयन वर्ष 2024 के नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा 13 सितंबर 2025 को हो चुकी है, लेकिन लंबे समय बाद भी परीक्षा परिणाम और प्रशिक्षण प्रमाणपत्र सभी संबंधित जनपदों को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। संघ ने परिणाम एवं प्रमाणपत्र शीघ्र जारी कराने की मांग की।

ज्ञापन में लेखपालों के विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिमाह, मोटरसाइकिल अथवा वाहन भत्ता 1500 रुपये प्रतिमाह और विशेष भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई। संघ का कहना है कि क्षेत्रीय भ्रमण और अन्य विभागीय कार्यों में होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है, जबकि संबंधित भत्ते लंबे समय से अपरिवर्तित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित