चंडीगढ़ , मई 16 -- पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में शनिवार सुबह तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग चंडीगढ़ ने पहले ही चेतावनी दी थी कि आज के बाद लू का असर बढ़ सकता है। अब सुबह और शाम के समय भी गर्मी में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। घरों के अंदर भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक गर्मी महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार के बाद आंधी-तूफान चलने की संभावना भी बनी हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस मौसम में लू लगने और पेट दर्द जैसी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित