भरतपुर , अगस्त 30 -- राजस्थान में धौलपुर में मढ़ाभाऊ-मनियां रोड पर सेल्समैन की आंखों में मिर्च झोंककर की गई 80 हजार रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी युवक काे गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार का बताया कि आरोपी सागर (23) को मध्य प्रदेश के मुरैना से गिरफ्तार किया गया है। वारदात में तीन बदमाश शामिल थे, जिनमें से दो फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त की शाम सेल्समैन मढ़ाभाऊ-मनियां रोड से गुजर रहा था। तभी बदमाशों ने उसे रोक लिया और कट्टे का डर दिखाकर उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी। इसके बाद बदमाश उसका बैग छीनकर फरार हो गए। जिसमें करीब 80 हजार रुपए नकद, एक मोबाइल फोन और रसीद बुक थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित