सागर , जनवरी 25 -- मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार विदिशा जिले के गंजबासोदा स्थित ग्राम रायखेड़ी धाम में एक दिन पूर्व हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक परिवार को बंधक बनाकर उनसे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित 77 लाख रुपए की लूट की गई थी। इस मामले में राहतगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को पकडक़र 55 लाख रुपए से अधिक का मशरुका बरामद कर लिया है, जबकि तीन आरोपी फरार होने में सफल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित