पटना , मई 27 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए खाजेकला थाना क्षेत्र से लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को खाजेकला थाना क्षेत्र में दो अपराधियों द्वारा लूट की योजना बनाए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
सूत्रों ने बताया कि गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए गए।गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर मामलों में पहले से कई केस दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित