लुधियाना , अक्टूबर 06 -- पंजाब पुलिस के एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना के साथ संयुक्त अभियान में गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेश में बैठे संचालकों के संपर्क में थे। उन्हें कथित तौर पर जबरन वसूली से जुड़े मामले में चंडीगढ़-मोहाली क्षेत्र में गोलीबारी करने का लक्ष्य दिया गया था। पुलिस ने दावा किया कि समय रहते गिरफ्तारी से संभावित गोलीबारी की घटना टल गयी।
इस संबंध में लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर-8 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मामले की आगे जांच की जा रही है तथा आरोपियों के संपर्कों और प्रस्तावित वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
जाब पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित