नयी दिल्ली , अप्रैल 28 -- देश की दो प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां के कंसोर्सियम को लीबिया में एक परियोजना में तेल और गैस का भंडार खोजने में सफलता मिली है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि लीबिया के घदामेस बेसिन के अनुबंध क्षेत्र 95/96 में तेल और गैस के सफल नए भंडार की खोज की गई है। वहां अभी खोदे गए कुएं से परीक्षण के तौर पर प्रतिदिन 1.3 करोड़ घन फुट गैस और और 327 बैरल कच्चे तेल की निकासी हो रही है।
मंत्रालय ने कहा," ऑयल इंडिया लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नेतृत्व वाले भारतीय कंसोर्टियम (जिसमें अल्जीरिया की सिपेक्स ऑपरेटर है) को लीबिया के घदामेस बेसिन के अनुबंध क्षेत्र 95/96 में तेल और गैस के सफल नए भंडार की खोज के लिए बधाई।"मंत्रालय ने कहा कि वहां नया कुआँ 8,440 फीट की अंतिम गहराई तक पूरा किया गया और परीक्षण के दौरान अवनात वानिन और अवन काज़ा संरचनाओं से प्रतिदिन 13 मिलियन क्यूबिक फीट गैस और 327 बैरल कंडेनसेट का उत्पादन हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित