भीलवाड़ा , अप्रैल 25 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के काछोला थाना क्षेत्र में जिला विशेष् दल (डीएसटी) और पुलिस ने राजगढ़ के जंगलों में एक लावारिस कार से 113 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। इसकी बाजार कीमत करीब 17 लाख रुपए बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को डीएसटी और काछोला थाना पुलिस के संयुक्त दल को सूचना मिली कि राजगढ़ के जंगल में एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी है। इस पर जब दल मौके पर पहुंचा तो कार में सवार लोग पुलिस की भनक लगते ही कार छोड़कर फरार हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित