शिवपुरी , अक्टूबर 23 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में शासकीय कार्यों में लापरवाही और स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता के मामलों में प्रशासन ने कार्रवाई की है। कोलारस अनुविभाग में दो पटवारियों की दो-दो वार्षिक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि पांच अन्य पटवारियों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोलारस एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने पटवारी चंद्रपाल यादव और मुकेश श्रीवास्तव की दो-दो वार्षिक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं।

इसी अनुविभाग में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों और स्वामित्व योजना से संबंधित कार्यों में लापरवाही के मामले में पांच पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित