श्रीगंगानगर , सितम्बर 25 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से एक युवती की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पाकिस्तान सीमा के निकट गांव धनूर में 24 वर्षीय एक उच्च शिक्षित युवती तीन दिन पहले घर से कहीं चली गयी और गुरुवार रात लौटकर आयी तो पता चला कि उसने किसी विषाक्त वस्तु का सेवन किया हुआ है।

उन्होंने बताया युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आज सुबह श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति पर उसकी पुत्री को अपने साथ कहीं ले जाने का आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित