अलवर , जून 20 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में डोरोली गांव में लापता हुए 20 वर्षीय युवक का अब तक सुराग नहीं मिलने के पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए राजगढ़ थाना परिसर में धरना दिया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि डोरोली गांव का पवन मीना लालसोट में पढ़ाई करता था। वह 17 जून को ट्रेन से लालसोट से राजगढ़ आया था। राजगढ़ स्टेशन पर आने के बाद से वह लापता है। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। चार दिन से पुलिस की ओर से कोई आश्वासन नही मिल रहा है और बच्चे को ढूंढने में पुलिस को सफलता नही मिल रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि रविवार सुबह तक बच्चे का सुराग नही लगा तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित