आगर-मालवा , अप्रैल 7 -- मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत सुसनेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लापता बालिका को महज आठ घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार फरियादी अनुराधा बैरागी निवासी राजोदा, इंदौर ने 6 अप्रैल को सुसनेर थाना में अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने आधुनिक तकनीक और साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए जिले के कानड़ थाना क्षेत्र से बालिका को खोज निकाला। पुलिस ने बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित