नयी दिल्ली , सितंबर 16 -- दिल्ली के जाफ़राबाद इलाके से लापता हुए पांच वर्षीय मासूम बच्चे को पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर सकुशल खोज निकाला। सही सलामत मिलने के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर की रात लगभग 9:59 बजे जाफ़राबाद थाने में एक 5 साल के बच्चे के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। जाफ़राबाद थाना प्रभारी और सहायक पुलिस आयुक्त तनवीर अशरफ की देखरेख में पुलिसकर्मियों व बीट स्टाफ की एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने ब्रह्मपुरी रोड स्थित गली नंबर 4 के सामने पूजा पब्लिक स्कूल के पास के इलाके में तुरंत सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित