भीलवाड़ा , अप्रैल 16 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बीलिया गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात शातिर चोर मकान के पीछे बने बाड़े के रास्ते अंदर घुसे और इत्मीनान के साथ अलमारी और संदूकों के ताले चटकाकर कीमती सामान समेट कर रफूचक्कर हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित