देहरादून , अप्रैल 22 -- उत्तराखंड के देहरादून जिला अंतर्गत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक मादक पदार्थ (ड्रग) सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके पास से 8.84 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रूपये है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत, विकासनगर पुलिस ने मंगलवार देर रात जांच अभियान के दौरान ढालीपुर गावं के रास्ते छतरी के पास से आरोपी रिजवान उर्फ पटवारी पुत्र शमशाद को रोका और जांच के दौरान उसके पास से लगभग तीन लाख रुपये की 8.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफा कोतवाली विकासनगर पर धारा 8/21 मादक पदार्थ अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्वंय भी नशे का आदि है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त स्मैक को कुल्हाल में एक महिला से सस्ते दामों में खरीदा गया था। जिसे वो अन्य नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जाना प्रकाश में आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित