आइची-नागोया (जापान) , सितंबर 28 -- एशियाई खेल में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और प्रिया ने सोमवार को अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ अपने पदक पक्के किये।
आज यहां प्रिया ने महिला 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में तजाकिस्तान की मिजगोना समादोवा को 5-0 से हराया। फाइनल में जगह बनाने के लिए प्रिया का अगला मुकाबला परसों चीन की यांग चेंग्यू से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित