ललितपुर , दिसम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार को जंगली सियार के हमले से चार महिलायें घायल हो गईं।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवरी में भावनी बाई (45) अपने खेत में फसल को पानी दे रहीं थीं, इसी दौरान अचानक पीछे से आए सियार ने उन पर हमला कर दिया। भावनी बाई के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने पत्थर फेंककर सियार को भगाने का प्रयास किया। इस बीच सियार पास के खेत में काम कर रहीं सोमवती (30) पर हमला बोलकर उन्हें कई जगह काट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित