ललितपुर , मई 20 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में बुधवार को बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सूरीकलां निवासी बब्बू राजे (50) पत्नी शंकर सिंह अपने पुत्र रोहित राजा के साथ बाइक से बानपुर बाजार खरीदारी करने जा रही थीं। इसी दौरान बानपुर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी बब्बू राजे सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

घटना के बाद उनका पुत्र उन्हें उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित