ललितपुर , अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले से सटे मध्य प्रदेश के मोहनगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बानपुर क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी राजेंद्र सिंह (25) मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह मोहनगढ़ के शासकीय पीजी कॉलेज के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल को तत्काल मोहनगढ़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन और दस्तावेजों के आधार पर कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित