ललितपुर , दिसम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जाखलौन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली जाखलौन क्षेत्रांतर्गत ग्राम आलापुर निवासी वीर सिंह (50) संविदा रेलकर्मी के रूप में कार्यरत था। वह रेलकर्मी मूलचंद के साथ जीरोन रेलवे स्टेशन से जाखलौन रेलवे स्टेशन तक रेल पटरियों पर पेट्रोलिंग करने गया था, जब वह जीरोन व जाखलौन रेलवे स्टेशन के मध्य ग्राम आलापुर के पास तीसरी लाइन पर कार्य कर रहा था, तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसके साथी ने अपने अन्य कर्मियों को सूचना दी व उसे उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित