ललितपुर , अक्टूबर 12 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम कड़ेसरा कलां निवासी श्याम बाई (65) दूध डेयरी पर दूध देकर अपने घर वापिस लौट रही थीं कि राजमार्ग-44 पर स्थित कड़ेसरा कलां के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क किनारे बनी पुलिया में जा गिरीं।

राहगीरों ने हादसे की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅची पुलिस ने श्यामबाई को परिजनों व राहगीरोें के सहयोग से पुलिया के बाहर निकलवाया लेकिन श्यामबाई की मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित