ललितपुर , सितम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बी फार्मा छात्र की पत्थर व धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी।।

पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम मसौराकलॉ निवासी बी फार्मा का छात्र भूपेन्द्र उर्फ छोटू (25 ) कोतवाली सदर क्षेत्र के मुहल्ला पटेलनगर में अपने चाचा के साथ रहकर प्राईवेट कॉलेज में बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था वह दोस्त के जन्मदिन में जाने की कहकर बाईक लेकर निकला था। भूपेन्द्र मवेशी बाजार स्थित बैंक्वेट हॉल के सामने पहुॅचा था कि तभी छह हमलावरों ने पीछे से उसे ईट मारी व धारदार हथियार निकालकर सीने, पेट व कमर के पास वार किये, जिससे वह घायल हो गया।

भूपेन्द्र बचने के लिये अंग्रेजी शराब की दुकान के अंदर घुस गया तब हमलावर ईंट उठाकर फिर मारने लगे, तब शराब की दुकान पर तैनात कर्मचारी ने हमलावरों का विरोध किया तो वह वहां से भाग निकले व घायल भूपेन्द्र को उपचार हेतु ललितपुर मेडीकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षणोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीओ सदर अजय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुॅचे व घटना स्थल का निरीक्षण किया व वारदात की घटना दुकान में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई व आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित