ललितपुर , अगस्त 24 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में सोमवार को बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बानपुर निवासी अनिल कुशवाहा (21) अपने चचेरे भाई पवन (7) के साथ खेत पर गया हुआ था। पवन खेत के पास खड़ा हो गया व अनिल खेत के अंदर चला गया, तभी बारिश होने लगी। इस बीच अनिल आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस कर गिर गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅचे परिजन उसे उपचार के लिये बानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, जहॉ चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने से प्राथमिक उपचार के उपरान्त उसे ललितपुर मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने परीक्षणोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित