ललितपुर , दिसम्बर 15 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के कोतवाली महरौनी क्षेत्र में सोमवार को बाईकों की आमने सामने हुई टक्कर में युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली महरौनी क्षेत्रांतर्गत हनुमान गढ़ी मोहल्ला सौजना निवासी चंदू (45) अपनी बाईक से मुहल्ला सौजना स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर से अपने घर जा रहा था, तभी थाना मड़ावरा अंतर्गत दलपतपुर निवासी अशोक कुशवाहा (42) की बाईक सामने टकरा गई और दोनों बाईक सवार घायल होकर गिर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित