ललितपुर , नवम्बर 07 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में शनिवार को बाईकों की आमने सामने हुई टक्कर में एक बाईक चालक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाईक पर सवार दो युवक घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि ग्राम बिल्ला निवासी सुजान (32) बाईक से कस्बा बानपुर से अपने घर जा रहा था, जब वह ग्राम कुआंगांव तिराहे पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाईक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई व सुजान घायल होकर बाईक सहित गिर गया। दूसरी बाईक पर सवार दोनों युवक घायल हो गये।

राहगीरों ने घायलों को 108 एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिये ललितपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुजान को मृत घोषित कर दिया व सूचना पुलिस को दी व दूसरी बाईक पर सवार दोनों घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कर लिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज कर परिजनों को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित