ललितपुर , मई 12 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को मृत पति के वियोग में एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला बुढ़पुरा निवासी राधा कुशवाहा ने आज कमरे का दरवाजा बंद कर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। धुआं बाहर निकलता देख उसकी बड़ी बेटी शिल्पा ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया और सफलता नहीं मिलने पर परिजनों व पड़ोसियों को सूचना दी।

परिजन व पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़़कर राधा कुशवाहा को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि राधा कुशवाहा के पति की आठ महीने पूर्व दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, तभी से वह मानसिक तनाव में रहती थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित