ललितपुर , अक्टूबर 21 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के गिरार क्षेत्र में बुधवार को तालाब में नहाने गये कक्षा चार के छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि थाना गिरार क्षेत्रांतर्गत ग्राम भीकमपुर निवासी अंश (8) पुत्र अशोक अपने घर से बिना बताये ग्राम में स्थित तालाब में नहाने गया था, जब अंश काफी देर तक घर वापिस नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला।
परिजन तलाश करते तालाब पर पहुॅचे तो अंश के कपड़े व चप्पल तालाब के किनारे रखे मिले, तब परिजनों को मासूम के तालाब में पड़े होने का शक हुआ। ग्रामीणों की मदद से तालाब से मासूम को बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलने पर पहुॅची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित