ललितपुर , मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शनिवार को सड़क हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़वार निवासी रेखा यादव (40) पत्नी रहीश अपने परिजनों के साथ खेत पर फसल की थ्रेसिंग कराने गई थीं। इस दौरान अचानक मौसम बदलने के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए रेखा अपने पति व अन्य परिजनों के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रही थीं।

रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होने पर रेखा यादव गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित