ललितपुर , मई 24 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज रविवार को ट्रैक्टर असंतुलित होकर नहर में गिरने से ग्रामीण चालक की मौत हो गई।
थाना जाखलौन क्षेत्रांतर्गत ग्राम दावनी निवासी वीर सिंह 42 वर्ष पुत्र फूल सिंह अपने खेत का समतलीकरण करने के लिए टैक्टर लेकर गया गया हुआ था व काम निपटाकर जब वह ट्रैक्टर लेकर अपने घर लौट रहा था व गांव के पास से निकली हुई नहर पर होकर जा रहा था व नहर का रोड खराब होने से ट्रेक्टर गड्डे में गिरकर अनियंत्रित होकर नहर में गिरा गया, जब वहाँ से गुजर रहे परिजनों ने देखा तो वहाँ से निकल रहे ग्रामीणों के सहयोग उसे ट्रैक्टर के नीचे से निकाला व उपचार हेतु ललितपुर मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां परीक्षणोपरान्त चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया व सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर जांच प्रारम्भ कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित