ललितपुर , अगस्त 10 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में सोमवार को ट्रक की टक्कर से बाईक सवार विवाहिता की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि बानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खिरिया छतारा निवासी दीपक (22) अपनी बीमार पत्नी भारती कुशवाहा (21) को बाईक से उपचार के लिये ललितपुर ले जा रहा था कि रामनगर स्थित खिड़खा तिराहे के कट पर सागर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में भारती ट्रक के पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। दीपक को गंभीर हालत में ललितपुर मेडीकल कॉॅलेज में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित