ललितपुर , अक्टूबर 03 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने पत्नी पर लोहे के हंसिये से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली तालबेहट क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुनौरी के मजरा खदरी निवासी गीता यादव (33) का पति रामकृपाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर पति रामकृपाल ने घर में रखे लोहे के हंसिये से गीता पर हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने से गीता की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी रामकृपाल घर से भाग गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुॅची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद मृृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है व हत्यारोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित