ललितपुर , अक्टूबर 17 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखौरा क्षेत्र में शनिवार को घरेलू विवाद के चलते पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि थाना जखौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम लागौन निवासी अनेक अहिरवार (32) व उसकी पत्नी जयंती (30) अपने कमरे में थे। जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आये तो पिता जानकी अहिरवार ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पिता ने परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर खुलवाया तो कमरें में लकड़ी की म्यारी से पति व पत्नी अलग-अलग साड़ी के सहारे फांसी के फंदे पर लटके मिले।
सूचना मिलने पर पहुॅची पुलिस ने पति व पत्नी को परिजनों के सहारे फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर ग्राम कैलगुऑ निवासी मृतका जयन्ती का भाई राज अहिरवार मौके पर पहुॅचा व बताया कि 15 दिन पहले मायके से बहिन को जीजा अपने साथ ले गए थे। आज सुबह बहिन से मोबाइल पर बात हुई थी, लेकिन उसने किसी प्रकार की परेशानी नहीं बताई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित