ललितपुर , सितम्बर 21 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के मदनपुर क्षेत्र में सोमवार को कुयें में गिरने पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ग्राम बराई निवासी प्रवेश (26) अपने खेत पर उर्द की फसल काट रही थी। प्यास लगने पर वह खेत में स्थित कुएं से पानी भरने गईं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो खेत पर मौजूद परिजन उसे तलाशते हुए कुएं के पास पहुंचे जहां पर उसका हंसिया, चप्पल व पानी भरने की कुंडी पड़ी हुई थी, तब परिजनों ने कुएं के पानी में तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कुएं में गहराई व पानी अधिक होने के कारण वह पता नहीं लगा सके।

परिजनों ने इंजन चलाकर पानी बाहर निकाला व पानी कम होने पर तलाश की तो प्रवेश का शव कुएं में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुॅची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर जांच प्रारम्भ कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित