ललितपुर , जुलाई 31 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पैर फिसलने कुएं में गिर कर एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम मडवारी निवासी वॉबी (10) अपने घर के सामने स्थित कुएं के पास खेल रहा था। खेलते खेलते वह कुएं के पास पहुंच गया व अचानक पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। परिजनों को वॉबी काफी देर तक घर में दिखाई नहीं दिया, तो उन्होंने उसकी खोजबीन की। परिजन कुएं के पास पहुंचे तो उसकी टी-शर्ट पड़ी मिली। उन्हें वॉबी के कुएं में गिरने की आशंका हुई।
आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर उन्होंने कुएं में उतर कर पानी में खोजबीन की तो बॉबी का शव कुएं के पानी में पड़ा मिला।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच प्रारम्भ कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित