ललितपुर , फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज बुधवार को कार की टक्कर से युवक सहित घोड़े की मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनगौरा निवासी रवि 27 वर्ष पुत्र चुन्नीलाल घोड़े पर सवार होकर ग्राम पटपुरा में एक विवाह कार्यक्रम में जा रहा था, जहां उसे शादी में तिलक की रस्म के लिये घोड़ा लेकर पहुंचना था, जैसे ही वह ग्राम पटपुरा स्थित बस स्टैंड के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गया व घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई।

जब ग्रामीणों ने देखा तो घायल रवि को जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भेजकर उसके परिजनों को सूचना दी व रवि की हालत गम्भीर होने से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया व वहां उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई व परिजन मृतक रवि को लेकर जिला चिकित्सालय वापिस आये, जहां चिकित्सकों ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखकर सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर जांच प्रारम्भ कर टक्कर मारने वाली कार की तलाश शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित