ललितपुर , सितंबर 01 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मंगलवार को घर में खेल रही कक्षा छह की छात्रा की कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदा स्वामी निवासी सुखदेव सिंह की 11 वर्षीय बेटी आराध्या सिंह मंगलवार को घर में कूलर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान वह कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह झुलसकर बेसुध होकर गिर पड़ी।

परिजन उसे उपचार के लिए जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आराध्या को मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित