ललितपुर , सितम्बर 13 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज रविवार को अज्ञात कारणों के चलते नगर पालिका के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला जेल चौराहा निवासी प्रशांत 26 वर्ष नगर पालिका में क्लर्क पद पर कार्यरत था व आज रविवार की छुट्टी होने के कारण वह अपने घर के कमरे में था, जब वह कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसका चचेरा भाई संदीप कमरे में गया तो उसने प्रशांत को रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो सूचना परिजनों को दी, तब परिजनों ने प्रशांत को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उपचार हेतु ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के उपरांत प्रशांत को मृत घोषित कर दिया व सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित