पटना , सितम्बर 26 -- िहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से एंबुलेंस सेवा प्रकल्प की शुरुआत की।राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित कटारुका निवास परिसर में बिहार विधान परिषद् में सत्तारूढ़़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस एंबुलेस सेवा का लोकार्पण किया।

इस सेवा के तहत कुल पाँच एंबुलेंस का लोकार्पण किया गया जिनका संचालन भागलपुर नगर, बक्सर, तेघड़ा, पुपरी और पूर्णिया शाखाओं द्वारा किया जाएगा। एम्बुलेंस पाने वाले सभी शाखाओं के प्रतिनिधियों को नेताद्वय ने चाभियां सौंपीं और हरी झंडी दिखाकर सभी एंबुलेंस को रवाना किया।

इस मौके पर ललन सर्राफ और संजय सरावगी ने बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की सराहना की और कहा कि सम्मेलन पीड़ित मानवता की सेवा के लिये प्रारंभ से कृतसंकल्पित रहा है। सम्मेलन ने जनसरोकारों से जुड़़ी अपनी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित