कोंडागांव , सितंबर 17 -- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के दो धावकों ने समुद्र तल से करीब 11,500 फीट की ऊंचाई पर आयोजित लद्दाख मैराथन में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच दौड़ पूरी की। 70 वर्षीय ज्वाला प्रसाद शर्मा ने पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी की, जबकि 58 वर्षीय संतोष साहू उर्फ संतु ने 42.195 किलोमीटर की पूरी मैराथन पूरी की।
लद्दाख की भौगोलिक परिस्थितियों में सामान्य स्थानों की तुलना में ऑक्सीजन का स्तर करीब 40 प्रतिशत कम रहता है। ऊंचाई, ठंड और कम ऑक्सीजन के कारण यहां दौड़ना धावकों के लिए कठिन चुनौती माना जाता है। इसके बावजूद कोंडागांव के दोनों धावकों ने अलग-अलग श्रेणियों में अपनी दौड़ पूरी की।
ज्वाला प्रसाद ने आज बताया कि उम्र शरीर की क्षमता पर असर डाल सकती है, लेकिन इच्छाशक्ति मजबूत हो तो मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित